Live Khabar 24x7

राज्यसभा सांसद बनी समाज सेविका सुधा मूर्ति, राष्ट्रपति ने किया मनोनित, पीएम बोले – उनकी मौजूदगी नारी शक्ति का प्रमाण

March 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। मशहूर लेखिका और समाज सेविका सुधा मूर्ति अब राज्यसभा सांसद बन गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मनोनीत किया हैं। बता दे कि सुधा मूर्ति मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक उनके दामाद हैं।

PM नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। PM ने अपने पोस्ट में लिखा- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। राज्यसभा में उनकी मौजूदगी नारी शक्ति का शक्तिशाली प्रमाण है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है।

Read More : PM मोदी ने महिला दिवस पर दिया खास तोहफा, LPG सिलेंडर के दाम में 100 रूपए कम करने का किया ऐलान…

राज्यसभा में नॉमिनेट होने के बाद सुधा मूर्ति ने कहा- मैं खुश हूं, लेकिन अब मुझे लग रहा है कि मुझ पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पीएम मोदी ने पहले भी मेरे काम की तारीफ की है। मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहती हूं। मुझे खुशी है कि अब मुझे गरीबों की मदद करने के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म मिल रहा है।

मुझे नहीं लगता कि मैं अपने आपको पॉलिटिशियन मानती हूं। मैं नॉमिनेटेड राज्यसभा मेंबर हूं। मेरे दामाद की राजनीति उसके देश के लिए अलग है और मेरा काम अलग है।

RELATED POSTS

View all

view all