Live Khabar 24x7

जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मच गया हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

April 26, 2024 | by Nitesh Sharma

 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तीन सीटों पर मतदान जारी। इस बीच गरियाबंद जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। चुनाव ड्यूटी में रिजर्व में ठहरे जवान ने खुद को सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। मृतक जवान का नाम जियालाल पंवार बताया जा रहा है। जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल जियालाल पवार मध्यप्रदेश के राजपुर का निवासी था। कुडेरादादर ग्राम के प्राथमिक स्कूल भवन में ठहरा हुआ था। जवान पिछले दो चार दिनों से इसी भवन में रूका हुआ था। आज जब मतदान शुरू हुआ। इसी दौरान जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली।

Read More : CG Election Phase 2 Voting : छत्तीसगढ़ राज्यपाल हरिचंदन, टीएस सिंहदेव, धरमलाल कौशिक ने डाला वोट, रायपुर में सांसद सुनील सोनी ने परिवार सहित किया मतदान

स्कूल भवन में गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अन्य जवान पहुंचे और खून से लथपथ जवान को अस्पताल भेजा गया। यहां पर डाॅक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि जवान 34वीं बटालियन की A कंपनी में पदस्थ था। गरियाबंद पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जवान डिपरेशन में था। फिलहाल जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच गरियाबंद पुलिस कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर किन परिस्थियों में जवान ने ऐसा किया।

 

RELATED POSTS

View all

view all