Live Khabar 24x7

नवा रायपुर के PHQ में जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, मच गया हड़कंप, पूछताछ जारी

April 9, 2024 | by Nitesh Sharma

Raipur News

 

रायपुर। नवा रायपुर के पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आज यानी 9 अप्रैल को एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। जवान सीएएफ 14वीं बटालियन का बताया जा रहा है। जिसने डिप्रेशन के चलते फायर कर दी है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने मामलें की पुष्टि की है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 9.30 बजे के बीच जवान राकेश यादव ने अंधाधुंध फायरिंग की है। जवान ने करीब 12 राउंड फायर किया है। फिलहाल इस फायरिंग की वजह सामने नहीं आई है। सवाल है कि क्या इस फायरिंग के पीछे कोई वजह रही या एक्सीडेंटल फायर की गई है। आरक्षक से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है। जवान जौनपुर यूपी का रहने वाला है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नवा रायपुर PHQ की सुरक्षा में तैनात जवान से गोली चली है। किन कारणों से फायर हुआ है, दुर्घटनावश गोली चली या कोई और कारण है। इन सब तमाम पहलुओं की जाँच की जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all