जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली को किया ढेर, मौके से हथियार और शव बरामद

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में आज DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों को सफलता मिली है। DRG जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। मौके से हथियार और शव को बरामद किया गया है। एसपी किरण चौहान के मुताबिक मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है।

इधर एक नक्सली दंपती समेत 6 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें नक्सली दंपती पर 10 लाख और दो नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम था। दो पुरुष नक्सलियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित था। सभी ने SP के सामने हथियार डाले हैं। सभी कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।


Spread the love