Live Khabar 24x7

मुठभेड़ में जवानों को मिली सफलता, एक नक्सली को किया ढेर, मौके से हथियार भी बरमाद

October 8, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Naxalites

CG Naxalites

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया। मौके से शव और हथियार बरामद किया गया है। मुठभेड़ में भेज्जी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल को क्षेत्र के डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, व सिंघनमड़गू की ओर रवाना किया गया था।

अधिकारी ने आगे बताया कि अभियान के दौरान आज शाम को पामलूर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान कराई जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all