Live Khabar 24x7

मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर, AK 47 सहित कई घातक हथियार बरामद

September 23, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Naxalites

CG Naxalites

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जहां जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस दौरान मौके से AK 47 और गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

मिली जानकारी मुताबिक, नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस पार्टी ने सर्चिंग पर निकली थी। इस बीच शाम 4 वजे से नक्सलियों और पुलिस पार्टी के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो पुरुष और एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया। सभी जवान सुरक्षित है। मौके पर सर्च अभियान जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all