SPG के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन, 61 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी की सुरक्षा विंग के थे प्रभारी
September 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (SPG) के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का आज यानी बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल्ली स्थित गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ है। उन्होंने 61 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। बता दे कि लीवर में परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पीएम मोदी की सुरक्षा विंग के प्रभारी थे। 1988 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी को हाल ही में सेवा में एक साल का विस्तार दिया गया था। वह 2016 से ही एसपीजी डायरेक्टर के पद पर थे।
अरुण कुमार सिन्हा अपने करियर में कई अहम पदों पर रहे। वह केरल के डीसीपी कमिश्नर, इंटेलिजेंस आईजी और तिरुवनंतपुरम में प्रशासन आईजी के पद पर थे। मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम की हत्या का मामला सुलझाने के लिए भी उन्हें जाना जाता है। उन्होंने हत्या आरोपी को दिल्ली से पकड़ा था। उस वक्त सिन्हा केरल में ही तैनात थे। उनके काम को देखते हुए सर्विस के दौरान उन्हें कई पुरस्कारों और पदकों से सम्मानित किया गया।
RELATED POSTS
View all