SRH vs RR : आज मैदान में होगी रनों की बरसात, हैदराबाद और राजस्थान के बीच होगा धमाकेदार मैच, जानें हेड टू हेड आंकड़े
May 2, 2024 | by Nitesh Sharma

हैदराबाद। SRH vs RR : आईपीएल 2024 के 50 वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने होंगी। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। वहीं टॉस 7 बजे होगा। दोनों ही टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में है ऐसे में आज दर्शकों को रनों की बारिश देखने को मिल सकती हैं।
Read More : MI vs RR : मुंबई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
जानें हेड टू हेड आंकड़े
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हेड टू हेड रिकॉर्ड किसी बड़ी राइवलरी से कम नहीं है। दोनों के बीच 18 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से दोनों टीमों ने बराबर मुकाबले जीते हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि आज होने वाला मैच भी दिलचस्प होगा।
संभावित प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। [इम्पैक्ट सब: अनमोलप्रीत सिंह/मयंक मारकंडे]
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। [इम्पैक्ट सब: रोवमन पॉवेल]
RELATED POSTS
View all