Live Khabar 24x7

बेस्ट एक्टर के लिए SRK को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, इन सितारों ने भी मारी बाजी

February 21, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

मुंबई। मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2024 का आयोजन किया गया। इस इवेंट में करीना कपूर से लेकर शाहरुख खान तक कई स्टार्स नजर आए। इस समारोह में शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर और बॉबी देओल तक ने बाजी मारी है।

जहां सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड जीता तो वहीं साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को भी जवान के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

https://www.instagram.com/reel/C3ky5zZsjd0/?utm_source=ig_web_copy_link

शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड में बीती रात शाहरुख खान, बॉबी देओल, नयनतारा, करीना कपूर खान, सुनील ग्रोवर, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, शाहिद कपूर, विक्रांत मैसी, एटली, रानी मुखर्जी समेत अन्य कई हस्तियां नजर आईं। वहीं डायरेक्टर एटली अपनी वाइफ प्रिया संग पहुंचे।

देखें लिस्ट :-

बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान)

बेस्ट एक्ट्रेस- नयनतारा (जवान)

बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल- बॉबी देओल (एनिमल)

बेस्ट डायरेक्टर- संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- विक्की कौशल (सैम बहादुर)

 

RELATED POSTS

View all

view all