Live Khabar 24x7

SSB जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली किया सुसाइड, हरियाणा का रहने वाला था मृतक जवान

August 28, 2024 | by Nitesh Sharma

suicide

 

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई में एसएसबी के एक जवान ने खुद को सर्विस राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना का पता लगने पर घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया। सशस्त्र सीमा बल के 28वें बटालियन में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ था। मृतक जवान हरियाणा का रहने वाला था। फिलहाल मौत का कारण सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान मनोज कुमार, हरियाणा का निवासी है। जो SSB के 28वीं बटालियन में पदस्थ था। मंगलवार रात 8:30 से 11:30 बजे उसकी ड्यूटी मेन गेट पर लगी थी। घटना के दौरान वह ड्यूटी पर ही तैनात था। इसी दौरान रात 9 बजकर 12 मिनट पर 32 साल के एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। घटना के बाद वहां मौजूद दूसरे जवान उसे तुरंत सुपेला स्थित स्पर्श हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया। मृत जवान अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी के लिए एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई आया था।

RELATED POSTS

View all

view all