Live Khabar 24x7

Stadium Collapse : निर्माणाधीन स्टेडियम ढहा, 2 की मौत, 10 घायल, देखें Video…

November 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

हैदराबाद। Stadium Collapse : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मोइनाबाद में एक निर्माणाधीन निजी इनडोर स्टेडियम गिर गया है। जिस हादसे में दो लोगों की जान गई है। हादसे में 10 घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे को लेकर राजेंद्रनगर के डीसीपी, जगदेश्वर रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि “एक निर्माणाधीन निजी इनडोर स्टेडियम के ढह जाने से 2 लोगों की जान गई है। जबकि 10 घायल हुए हैं। हादसे के बाद मलबे से एक शव बरामद कर लिया गया है और मलबे से दूसरे शव को निकालने की कोशिश जारी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल बचाव अभियान अभी भी जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all