Live Khabar 24x7

रायपुर में कल होगा राज्य स्तरीय पंचायत सम्मेलन, केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल रहेंगे उपस्थित

March 10, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर- भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच कल यानी 11 मार्च को प्रदेश स्तरीय पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के जरिए ग्रामीण वोटर्स को साधने की कोशिश करेंगे। यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। इस दौरान केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सीएम विष्णु देव साय समेत मंत्री मंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे।

बता दें, महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू ने इस सम्मेलन की जानकारी दी है। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में पंचायती राज प्रतिनिधियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। हमारी सरकार इन संस्थाओं को विकास और सशक्तिकरण के लिए आगे लाना चाहती है। साथ ही कहा कि, यह सम्मेलन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 11 मार्च को होगा। इसमें प्रदेश के सभी 27 जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, उपसरपंच समेत कई पंचायत पतिनिधि शामिल होंगे।

RELATED POSTS

View all

view all