State Name Change : इस राज्य का बदलने जा रहा नाम! विधानसभा में प्रस्ताव हुआ पारित, CM ने केंद्र से की अपील
August 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। State Name Change : भारत के केरल राज्य का नाम जल्द ही बदलने जा रहा है। केरल का नाम बदलकर केरलम करने की तैयारी की जा रही है। केरल विधानसभा में सरकार की तरफ से नाम बदलने के प्रस्ताव को पास भी कर दिया गया है। CM पिनाई विजयन ने केंद्र सरकार से अपील की है कि केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम कर दिया जाए। सभी भाषाओं में केरल का नाम, अब केरलम ही हो।
केंद्र सकरार से अपील करते हुए मुख्यमंत्री पिनाई विजयन ने कहा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में भी केरल का नाम बदलकर केरलम कर दिया जाए। आगे कहा मलयाम में राज्य का नाम ‘केरलम’ ही है। इसे दूसरी भाषाओं में केरल कहा जाता है। राज्य के नाम बदलने के प्रस्ताव पर जल्द से जल्द मुहर लगा दे। इस प्रस्ताव को कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) ने भी स्वीकार कर लिया है।
राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया
State Name Change : संविधन अनुसार किसी भी प्रदेश का नाम संसद द्वारा साधारण बहुमत से बदला जा सकता है। हालांकि, राष्ट्रपति की सिफारिश पर इसके लिए एक विधेयक पेश करना होगा। विधेयक पेश करने से पहले राष्ट्रपति को इसे संबंधित राज्य की विधानसभा भेजते हैं। तय वक्त में विधान्सबह इस पर मुहर लगता है।
हालांकि राज्य विधानसभा की राय राष्ट्रपति या संसद पर बाध्यकारी नहीं होती है।
RELATED POSTS
View all