Live Khabar 24x7

राज्य खेल अलंकरण समारोह : सीएम साय का बड़ा ऐलान, स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़, रजत पदक पर 2 करोड़ और कांस्य पदक पर 1 करोड़ रुपए देगी सरकार…

August 29, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरुस्कार राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित रहे। पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रूपए गए। खिलाड़ियों को 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए मिला।

Read More : राज्य खेल अलंकरण समारोह : CM साय ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को ट्राफी देकर किया सम्मान, खाते में ट्रांसफर किए 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए

वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

RELATED POSTS

View all

view all