Live Khabar 24x7

Stock Market : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 2,500 से ज्यादा अंक गिरा, निवेशकों के डूबे 17 लाख करोड़ रुपए

August 5, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market

Share Market

मुंबई। Stock Market : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज 5 अगस्त को सेंसेक्स में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में 2,500 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई है। सेंसेक्स 78,600 के करीब है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 700 अंक की गिरावट है, ये 23,900 के स्तर पर आ गया है।

आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी, बैंक, मेटल और ऑटो इंडेक्स में 4% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं आईटी, मीडिया और ऑयल इंडेक्स भी करीब 3% नीचे हैं। सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में टाटा मोटर्स, मारुति, टाइटन और टाटा स्टील हैं, जो करीब 4% नीचे हैं।

बाजार की गिरावट में निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपए डूबे
शेयर बाजार में तेज बिकवाली से निवेशकों को करीब 17 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। सोमवार, 5 अगस्त को सुबह 11:40 बजे तक बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 440 लाख करोड़ रुपए हो गया। शुक्रवार को यह लगभग ₹457 लाख करोड़ था।

ईरान-इजराइल युद्ध की आशंका, इसलिए भी बाजार गिरा

ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट है। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। इसका असर दुनियाभर के बाजारों में दिख रहा है। वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने एपल में अपनी 50% हिस्सेदारी बेच दी है। वे अब केश बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। अन्य बड़े निवेशक भी सेलिंग कर रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all