Stock Market : शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल…
October 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Stock Market : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी हैं। वहीं कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार की शुरुआत सपाट हुई। BSE सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 65,400 के नीचे फिसल गया है। इसी तरह निफ्टी में भी मामूली कमजोरी के साथ 19500 के लेवल पर आ गया है।
निफ्टी में कोटक बैंक का शेयर 2% की गिरावट के साथ टॉप लूजर है। जबकि ICICI Bank का शेयर टॉप गेनर है। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी। BSE सेंसेक्स 231 अंक नीचे 65,397 पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि दोनों बेंचमार्क सूचकांकों को बाद में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। अभी वे मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 24 अक्टूबर 2023 को दशहरा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
RELATED POSTS
View all