Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान के साथ खुला बाजार, Sensex 800 अंकों तक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट
July 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 638.52 (0.94%) अंकों की गिरावट के साथ 66,933.38 अंकों के लेवल पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी में बड़ी गिरावट दिखरी और यह 143.40 (0.72%) अंक टूटकर 19850 के लेवल से नीचे आ गया हैं।
IT स्टॉक्स में तेज गिरावट
बाजार पर दबाव बनाने का काम IT स्टॉक्स कर रहे हैं। NSE पर Nifty IT इंडेक्स 3.5% टूट गया है. इंडेक्स में खराब गाइडेंस के चलते Infosys Share 8% फिसल गया है। HCL Tech और Persistent के शेयर 2-2 फीसदी नीचे हैं। इससे पहले गुरुवार को भारतीय बाजारों में लगातार छठे दिन तेजी दर्ज की गई थी। BSE Sensex 474 अंक ऊपर 67,571 पर बंद हुआ था।
RELATED POSTS
View all