Live Khabar 24x7

Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी, 2000 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 600 अंक चढ़ा

June 3, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market Closing

Share Market Closing

मुंबई। Stock Market : सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली। BSE सेंसेक्स 2,622 अंक यानी 3.5 प्रतिशत उछलकर 76,583 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि NSE Nifty 50 807 अंक चढ़कर 23,337 के स्तर पर पहुंच गया।

Read More : Stock Market : शेयर बाजार में आई बहार, सेंसेक्स में 250 अंकों का उछाल, निफ्टी 22200 के पार

इन शेयरों में दिखी तेजी
सेंसेक्स पर पावर ग्रिड, एलएंडटी, एनटीपीसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के नेतृत्व में सभी स्टॉक हरे निशान में कारोबार करते दिखे। इन शेयरों में 3 फीसदी से 7 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।व्यापक बाजारों में, निफ्टी स्मॉलकैप 2.73 प्रतिशत बढ़ा जबकि मिडकैप 2.5 प्रतिशत उछला।

RELATED POSTS

View all

view all