Stock Market : शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी जारी, सेंसेक्स निकला 71000 के पार, निफ्टी भी पहली बार 21300 के ऊपर
December 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Stock Market : हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन में शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला जारी है। BSE सेंसेक्स 500 अंकों की उछला के साथ 71000 के पार पहुंच गया है। निफ्टी भी रिकॉर्ड 21300 के पार कारोबार कर रहा है।
Read More : Stock Market : शेयर बाजार में बढ़त बरकरार, सेंसेक्स 70000 के पार, निफ्टी में भी भारी उछाल…
टॉप गेनर और टॉप लूजर स्टॉक
सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। नेस्ले, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के स्टॉक लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।
गुरुवार का कारोबार
शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को ग्रीन जोन में बंद हुआ था। बीएसई पर सेंसेक्स 983 अंको के उछाल के साथ 70,528 पर क्लोज हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी पर 1.31 फीसदी के बढ़त के साथ 21,198 पर बंद हुआ।
RELATED POSTS
View all