Stock Market : आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में आई बहार, 72 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 19750 के पार
September 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स में 200 अंकों की उछाल दर्ज की गई वहीं निफ्टी 19750 के पार पहुंच गया। एलएंडटी, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी आई हैं। फिलहाल सेंसेक्स 154 अंक या 0.23% बढ़कर 66,420 पर कारोबार कर रहा हैं। निफ्टी 37 अंकों या 0.19% की तेजी के साथ 19,764 पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और टाटा स्टील बढ़त के साथ खुले, जबकि एक्सिस बैंक, टीसीएस, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक गिरावट के साथ खुले। व्यक्तिगत शेयरों में, लैंडमार्क कार्स की ओर से यह कहने के बाद कि उसने पश्चिम बंगाल राज्य के हावड़ा में डीलरशिप खोलने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, कंपनी के शेयर 7% तक उछले।
RELATED POSTS
View all