Stock Market : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 373 अंको का उछाल, निफ्टी में भी तेजी…
October 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
Stock Market : आज शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। फिलहाल सेंसेक्स 66,502 अंक पर ट्रेड कर रहा है। साथ में निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त देखने को मिली। शेयर बाजार में हर सेक्टर में खरीदारी हो रही है। IMF की खबर का भी असर बाजार में दिखाई दे रहा है।
Read More : Stock Market : शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स में 320 अंकों का आया उछाल, निफ्टी में भी तेजी…
ये स्टॉक्स कर रहे हैं कमाल
अच्छे स्टॉक्स की बात करें तो बैंकिंग, फार्मा के साथ ऑटो सेक्टर कमाल का खेल दिखा रहे हैं। टॉप गेनर में डॉ रेड्डीज का शेयर बाजी मार रहा है। कल सेंसेक्स 566 अंको की बढ़त के साथ 66,079 पर बंद हुआ था। यानी इस समय बाजार कमाल का प्रदर्शन कर रहा है।
RELATED POSTS
View all