Live Khabar 24x7

Stock Market : शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स में 569.32 अंक की गिरावट, फिर गिरे पेटीएम के शेयर

February 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

Share Market

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन आज शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। लेकिन शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए शेयर बाजार लाल निशान में जा पहुंचा।

11 बजकर 45 मिनट के करीब सेंसेक्स 569.32 अंक (0.79%) की गिरावट के साथ 71,582.68 पर पहुंचकर कारोबार कर रहा था। आज के कारोबार में यह 72,473.42 के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद उतार-चढ़ाव के बीच 71,405.38 के निचले लेवल पर आ गया। वहीं, निफ्टी में भी तेज गिरावट दर्ज हुई है। 11 बजकर 45 मिनट के करीब निफ्टी 161.45 अंक (0.74%) के नुकसान के साथ 21,769.05 पर कारोबार करता नजर आया। आज के कारोबार में यह 22,011.05 के हाई लेवल पर पहुंचने के बाद एक समय में गिरकर 21,709.55 पर आ गया।

Read More : Stock Market : शेयर बाजार में आई बहार, 800 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 21,500 के पार…

 

RBI के ऐलान से पहले शेयर बाजार में दिखी तेजी
RBI के ऐलान से पहले शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही थी। सेंसेक्स (BSE SENSEX) और निफ्टी (NIFTY 50) दोनों हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। शुरुआती कारोबार नें सेसेक्स 200 अंके से अधिक उछला जबकि निफ्टी 22,000 के पार पहुंचा गया था।

इन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव
सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक का उछाल आया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी के शेयरों में भी तेजी आई। जबकि आईटीसी, मारुति, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयरों को नुकसान हुआ।

फिर गिरे पेटीएम के शेयर
पिछले दो सत्रों में बढ़त हासिल करने के बाद वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (पेटीएम) के शेयरों में आज यानी गुरुवार को गिरावट आई है। बीएसई पर पेटीएम के शेयर 9.31 फीसदी गिरकर 450 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। पेटीएम के शेयरों में बुधवार को 10 प्रतिशत की तेजी और इसके पिछले सत्र में 2.88 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

RELATED POSTS

View all

view all