Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, 4 महीने बाद 19000 से नीचे फिसला सेंसेक्स
October 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Stock Market : आज फिर शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 441.50 (0.68%) अंकों की गिरावट के साथ 63,587.71 वहीं निफ्टी 152.50 (0.80%) अंक कमजोर होकर 18,969.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। गिरावट में मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे। बता दें, इंट्राडे में निफ्टी 19 हजार के नीचे फिसल गया है और ये लेवल 28 जून 2023 के बाद पहली बार आया है।
Read More : Stock Market : शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल…
टॉप गेनर और टॉप लूजर्स
सेंसेक्सपैक में टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, नेस्ले और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीते दिन बाजार बंद होने के बाद टेक महिंद्रा ने दूसरे तिमाही नतीजों का एलान किया था। इस एलान में कंपनी ने बातया था कि उसके नेट प्रॉफिट में 61 फीसदी की गिरवाट आई है। जिसके बाद आज कंपनी के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा गिर गए।
RELATED POSTS
View all