Stock Market Update : शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 66900 के पार, इस सेक्टर में भारी उछाल…
July 27, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Stock Market Update : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरूआती दौर में सेंसेक्स में 250 अंकों का उछाल दिखा जबकि निफ्टी 19850 के लेवल को पार कर गया। आज बाजार में एमएंडएम के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट जबकि बजाज फाइनेंस के शेयरो में दो प्रतिशत की बढ़त दिखी।
फार्मा सेक्टर में खरीदारी, Cipla 7% चढ़ा
बाजार में सबसे ज्यादा फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में खरीदारी हो रही है। Cipla का शेयर 7% चढ़ गया है. जबकि खराब नतीजों के चलते Tech Mah का शेयर 4% टूट गया है। इससे पहले भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार 3 दिन की कमजोरी के बाद हरे निशान में बंद हुए थे। BSE सेंसेक्स 66,707 पर बंद हुआ था।
RELATED POSTS
View all