Stock Market Update : सप्ताह के तीसरे दिन लाल निशान में हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
May 31, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Stock Market Update : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की लाल निशान में शुरुआत हुई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 188.77 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 62,780.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 39.65 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 18,594.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
Read More : Stock Market Update : सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी में भी आई गिरावट, FMCG सेक्टर में आई रौनक
SBI का शेयर 2% टूटा
बाजार की बिकवाली में सबसे आगे बैंकिंग सेक्टर के शेयर है, जिसमें सरकारी बैंकिंग स्टॉक्स खासकर. SBI का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 122 अंक गिरकर 62,969 पर बंद हुआ था।
BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 11 शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जबकि अन्य शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। टाटा मोटर्स करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स हैं। जबकि SBI 2 फीसदी टूट गया है।
RELATED POSTS
View all