मुंबई में तूफान और बारिश बनी आफत, ट्रेन और विमान सेवा प्रभावित
May 13, 2024 | by Nitesh Sharma
मुंबई। मुंबई में कुछ हिस्सों में जमकर बारिश और तेज हवा चली। जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दादर, कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली के उपनगरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
Read More : Gold-Silver Price Today : सोने खरीदने का शानदार मौका, कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी के भी चेक करें रेट्स
धूल भरी तेज आंधी आई इससे दृश्यता काफी कम हो गई। वहीं मुंबई हवाई अड्डे को भी बंद करना पड़ा। दोपहर बाद तीन बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ आई धूल भरी आंधी ने कुछ ही मिनटों में लगभग पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। खराब विजिबिलिटी के कारण मुंबई आने वाली कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा।
आंधी-तूफान से पहले जारी की गई विमानन मौसम रिपोर्ट में पूर्व/उत्तर पूर्व दिशा से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल रही थीं। रात को मुंबई से बाहर जाने के लिए यात्रियों को बड़ी देरी होने की चेतावनी दी गई है।
RELATED POSTS
View all