Live Khabar 24x7

अंतिम संस्कार के लिए जद्दोजहत! इस गांव में शमशान घाट जाने के लिए नहीं हैं रास्ता, परिजनों ने 15 खेत पार कर किया मृतक का अंतिम संस्कार

July 29, 2024 | by Nitesh Sharma

accident

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा जनपद पंचायत के ग्राम पोड़ी दल्हा से दिल को झकझोर देने वाला वाकिया सामने आया हैं। बताया जा रहा है कि यहां श्मशान जाने के लिए रास्ता नही होने के कारण शवयात्रा मे शामिल लोगों और शव को चार कंधो पर उठाये लोगो ने खेतो को पार कर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत

बताया गया कि, श्मशान घाट जाने के लिए कोई रास्ता नही है जिसके चलते 12 से 15 खेतों को पार कर श्मशान घाट पहुंचने की मजबूरी है और ऐसे बरसात के मौसम में खेतो की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पोडी दल्हा के राजबाई का निधन हो गया है। जब स्व. राजबाई के शव को श्मशान ले जाने की बारी आयी तो शवयात्रा मे शामिल होने आये लोगो को भरे खेत से होकर गुजरना पड़ा। बताया जा रहा है कि ग्रामीण, सड़क बनाने के लिए कई बार ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन अब तक किसी ने ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं की।

RELATED POSTS

View all

view all