आज लखनऊ में होगा सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन करने नहीं आएंगे दोनों बेटे, जानें कौन देगा मुखाग्नि…
November 16, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Subrata Roy Funeral : सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का आज लखनऊ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पोते हिमांक रॉय उन्हें मुखाग्नि देंगे। बताया जा रहा हैं कि उनके बेटे सुशांतो और सीमांतो अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। दोनों ही विदेश में हैं और अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उपस्थित नहीं हो पाएंगे।
बताया जा रहा है कि सुब्रत रॉय की शवयात्रा दोपहर 2 बजे के आसपास बैकुंठ धाम पहुंचेगी। यहां सनातन रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हिमांक अपने दादा सुब्रत रॉय को मुखाग्नि देंगे।
Read More : सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…
श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे CM से लेकर मंत्री तक
श्रद्धांजलि देने के लिए सहारा शहर जाने वालों में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह गोप और अभिषेक मिश्र शामिल थे। यूपी विधानसभा में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना और अनुग्रह नारायण सिंह, अम्मार रिज़वी जैसे अन्य कांग्रेस नेता भी नजर आए। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल और यूपी के मंत्री नितिन अग्रवाल के अलावा स्मिता ठाकरे और बॉलीवुड गायक सोनू निगम भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
RELATED POSTS
View all