Live Khabar 24x7

कपड़े सुखाने वाले तार में अचानक दौड़ा करंट, एक ही परिवार के 2 लोगों की हुई मौत…

March 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

दुर्ग। दुर्ग में बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां करंट की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा का है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग में पिछले 24 घंटे से रूक-रूककर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से भींगे घर में अचानक से करंट दौड़ गया। इधर 30 वर्षीय महिला कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। बहू को करंट की चपे में देख ससुर तुरंत भागे-भागे आये और महिला को तार से अलग करने की कोशिश करने लगे, लेकिन इस दौरान वो भी करंट की चपेट में गया घटना में उनकी भी मौत हो गई।

Read More : Ameen Sayani Death : रेडियो के फेमस अनाउंसर अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

परिजनों के मुताबिक बारिश की वजह घर की दीवार भींगी होने की वजह से करंट आ गया। इसी दौरान कपड़ा सुखाने के लिए लगाये गये लोहे के तार में भी करंट आ गया। जैसे ही महिला ने भींगे कपड़े को तार में डाला, वो करंट की चपेट में आ गई। बहू को करेंट की चपेट से ससुर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान दोनों ही करंट की चपेट में आ गये और दोनों की मौत हो गयी। इस घटना में दो मासूम के सर से मां का साया उठ गया। इधर काम पर गया पति जब घर लौटा, तो घर के आंगन में पिता और पत्नी का शव पड़ा देखा।

RELATED POSTS

View all

view all