Live Khabar 24x7

Suicide : बीएड की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

March 21, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

बिलासपुर। Suicide : न्यायधानी में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली हैं। बताया गया कि मृतिका बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी लाश घर के स्टोर रूम में लटकती मिली। सूचना पर पहुची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More : Suicide : महिला जज ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट भी बरामद

पुलिस के मुताबिक लैलूंगा निवासी 22 वर्षीय युवती गंगानगर में एक इंजीनियर के घर रहकर घरेलू काम कर बीएड की पढ़ाई कर रही थी। इंजीनियर भी अंबिकापुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा। वे यहां अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते है। वे छात्रा को लैलूंगा से घरेलू काम के लिए यहां लेकर आये थे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

पुलिस मृतका के परिजनों को तलब कर छात्रा के सम्बंध में जानकारी लेने के बाद इस बात की तस्दीक कर रही कि आखिर छात्रा ने यह कदम किन कारणों से उठाया। पुलिस ने तलाशी के दौरान मोबाइल भी जब्त किया है जिसके काल डिटेल खंगाले जा रहे है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all