Live Khabar 24x7

Suicide : कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आर्थिक तंगी की वजह से था परेशान, पुलिस जांच में जुटी…

May 24, 2024 | by Nitesh Sharma

suicide

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

राजनांदगाँव। Suicide : जिले खबर सामने आई हैं। यहां के अंबागढ़ चौकी के एक सराफा व्यापारी ने शुक्रवार सुबह निजी कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल अंबागढ़ चौकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सर्राफा व्यापारी मनोज सोनी रोजाना की तरह सुबह नाश्ता करने के बाद घर से निकले। कुछ घंटों बाद वह लौटा और कमरे में दाखिल हुआ।

Read More : Suicide : क्लास टॉपर छात्रा ने की आत्महत्या, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम से थी असंतुष्ट, पुलिस जांच में जुटी…

बंद कमरे में कोई हलचल न होने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई। किसी अनहोनी की आशंका पर परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। कारोबारी को कमरे में लटका देख सभी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय मनोज सोनी पायल ज्वैलर्स के संचालक थे। उनका घर बजरंग चौक पर है|

एसडीओपी चौकी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है| कारोबार जगत में चर्चा है कि आर्थिक परेशानी के चलते कोई कारोबारी ऐसा कदम उठाया होगा |हालाँकि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पायेगा |

RELATED POSTS

View all

view all