Live Khabar 24x7

Suicide : बच्चे ने पिता से मांगा मोबाइल फोन, नहीं देने पर फांसी लगाकर किया सुसाइड

August 1, 2024 | by Nitesh Sharma

suicide

 

बिलासपुर : Suicide : जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में 13 साल के बच्चे के सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां मोबाइल ना मिलने पर बच्चे ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय सौम जायसवाल को बुखार था। रात में बेटे ने अपने पिता से खेलने के लिए मोबाइल फोन मांगा। लेकिन पिता ने मोबाइल फोन देने से मना कर दिया। जीके बाद बच्चे ने देर रात फांसी से लटकर सुसाइड कर लिया।

जानकारी मुताबिक रात करीब ढाई बजे जब बच्चे की मां उठी तो देखा बेटा फांसी पर लटका हुआ है। बच्चे की मां के जोर से चिल्लाने के बाद पिता और परिवार के दूसरे लोग सोकर उठे। बच्चे को फांसी से उतारने के बाद तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिह नवरंग ने बताया कि बच्चे के पिता से जानकारी ली गई है। मोबाइल देने से मना करने पर बच्चे ने ये कदम उठाया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all