Live Khabar 24x7

Suicide : पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लड़की का जिक्र, लिखा – अपनी गलती की पा रहा हूं सजा

October 23, 2024 | by Nitesh Sharma

suicide

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

बिलासपुर। Suicide : मल्हार क्षेत्र के ग्राम नेवारी निवासी युवक ने आज पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इस सुसाइड नोट से पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। दरअसल, सुसाइड नोट में लड़की का भी जिक्र है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मल्हार चौकी क्षेत्र के नेवारी का निवासी दीपक सिंह ठाकुर उर्फ मोनू किसान थे। बुधवार की सुबह नेवारी में रहने वाले डा सोनी कुमार सुमन के घर के पीछे पेड़ पर उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मोनू ने कपड़ा सुखाने वाली रस्सी को तोड़कर फांसी का फंदा बनाया था। लाश मिलने की सूचना पर मोनू के स्वजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना जानकारी पुलिस काे दी गई।

पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। दीपक ने एक लड़की से प्रेम संबंध का जिक्र किया है। साथ ही उसने अपनी की गलती की सजा पाने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। गांव के लोगों से पूछताछ कर मोनू के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all