Live Khabar 24x7

Suicide : सखी सेंटर में महिला ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस…

March 27, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कांकेर। Suicide : जिले के सखी वन स्टॉप सेंटर में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक महिला कोंडागांव जिला के विश्रामपुरी कलगांव की रहने वाली है। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जांच में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला आदर्श पुलिस थाना केंद्र का है। रात्रि में सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास एक महिला लोगों से पैसा मांग रही है। जिसके बाद पुलिस ने रात्रि में महिला को सखी वन स्टॉफ सेंटर छोड़ दिया था। वहीं आज सुबह जब कमरे में महिला की लाश फंदे पर लटकती मिली है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवाकर परिवार से संपर्क करने का प्रयास करते हुए जांच में जुट गई है।

RELATED POSTS

View all

view all