Sun Transit 2023 : सूर्य देव कल करेंगे मेष से वृषभ राशि में गोचर, इन 5 राशि वालों के बदल जाएंगे भाग्य, जाने अपना हाल

Spread the love

नई दिल्ली। Sun Transit 2023 : सभी गृह समय अनुसार राशि परिवर्तन करते है, जिसे गोचर भी कहा जाता है। ज्योतिशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का महत्व अधिक है। इससे सभी राशि वालों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ते है। 1 दिन बाद यानी 14 मई को सूर्य देव का प्रवेश मेष से वृषभ राशि में होने जा रहा है।

ऐसे में कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूर है। वहीं कुछ ऐसी भी राशियां है, इन्हे इस काल में लाभ मिलने वाला है। तो चलिए जानते है की वह कौन काईन सी रशियन है जिन्हे इस सूर्य के गोचर से फाय मिलना वाला है और कीन्हे सावहदान रहना पड़ेगा।

मेष राशि- आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। चिकित्सा संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं। संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

वृष राशि- मन अशांत रहेगा। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। वाहन व वस्त्रों पर खर्च बढ़ेगा।

मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम तो अधिक रहेगा। पर, आय में कमी रहेगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि- मन अशांत रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। कारोबार में बाधा आ सकती है।

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

तुला राशि- मन अशांत रहेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बना कर रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परंतु कार्यभार में वृद्धि तथा स्थान परिवर्तन हो सकता है।

वृश्चिक राशि- मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

धनु राशि- संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पर, कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बेकार के क्रोध से बचें। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

मीन राशि- मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।


Spread the love