Sunil Chhetri ने फुटबॉल को कहा अलविदा, संन्यास का किया ऐलान, सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर कहीं दिल छू लेने वाली बात…
May 16, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। भारत के फुटबॉल आइकन और टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने आज (गुरुवार) को रिटायरमेंट का ऐलान किया है। फैंस आखिरी बार उन्हें 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलते दिखेंगे।
उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अपने फैसले को शेयर किया। छेत्री ने भारत के लिए 150 मैच खेले हैं, जिसमें 20 साल के करियर में 94 गोल किए हैं। वह इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले टॉप-5 की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
Read More : Match Moment : चलते मैच में घुस आया फैन, Virat Kohli को लगाया गले, फिर जो हुआ….
39 साल के सुनील छेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में की थी और तब से आज तक उन्होंने अपने देश के नाम कई उपलब्धियां दर्ज कराई हैं। छेत्री ने एक इमोशनल पोस्ट में यह बताया कि वे छह जून को विश्व कप के क्वालीफाइंग मैच के बाद संन्यास ले लेंगे। उनका करियर 19 साल का रहा है। सुनील छेत्री को फुटबाॅल जगत में कैप्टन फैंटास्टिक के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में रोनाल्डो और मेस्सी के बाद सबसे ज्यादा गोल किए हैं।
I'd like to say something… pic.twitter.com/xwXbDi95WV
— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) May 16, 2024
RELATED POSTS
View all