Super Blue Moon : आज चंदा मामा होंगे पृथ्वी के सबसे नजदीक, रात में दिखाई देगा सुपर ब्लूमून…
August 19, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। देश में आज रात को आसमान में महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने वाली है। सोमवार रात आसमान में सुपर ब्लूूमून दिखाई देगा और सामान्य से 30 फीसदी अधिक रोशनी बिखेरेगा।
सुपरमून और ब्लूमून का एक साथ होना बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। आसमान में ऐसा संयोग सालों में एक बार बनता है। भारत में भारत में इसे 19 अगस्त की रात से 20 अगस्त को सूर्य निकलने से पहले देख सकेंगे। यूरोप और अफ्रीका में रहने वालों के लिए भी सुपर ब्लू मून 19 अगस्त की रात को दिखाई देगा।
सूर्य के प्रकाश से होगा 100 फीसदी रोशन
सुपर ब्लू मून के दौरान चंद्रमा के निकवर्ती हिस्से का करीब 98 फीसदी भाग सूर्य के प्रकाश से रोशन होगा। यह धीरे-धीरे बढ़कर 99 और 100 फीसदी तक पहुंच जाएगा। खास बात है कि सुपरमून के अपने चरम पर होने पर यह पृथ्वी से लगभग 225,288 मील दूर होगा।
RELATED POSTS
View all