Supermodel Gigi Hadid Arrested : सुपर मॉडल जीजी हदीद हुई गिरफ्तार, एयरपोर्ट में गांजा के साथ पकड़ाई, लगा तगड़ा जुर्माना

Spread the love

नई दिल्ली। Supermodel Gigi Hadid Arrested : इस साल नीता अंबानी के कल्चर सेंटर इवेंट में भारत आई सुपर मॉडल जीजी हदीद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीजी हदीद एक अमेरिकी सुपर मॉडल है, जो गांजा के साथ गिरफ्तार की गई है। इस खबर ने दुनिया भर में सनसनी मचा दी है। उनके फैंस भी चिंता में है।

Supermodel Gigi Hadid Arrested : मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, 28 वर्षीय अमेरिकी सुपरमॉडल जीजी हदीद को गांजा रखने के मामले में गिरफ्तार किया था। जीजी अपने दोस्त के साथ केमैन आयलैंड्स आई थी। हालांकि बाद में मॉडल को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

https://www.instagram.com/p/Cr1QDksOR43/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

ओवन रोबरसतस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जीजी को 10 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। जीजी के सामान से गांजा पाया गया था। वहीं सुपर मॉडल जीजी और उनके दोस्तों पर गांजे का इस्तेमाल करने और बेचने के आरोप लगे थे।

Read More : Naxalites Arrested : सुरक्षाबलो को मिली सफलता, 3 नक्सली हुए गिरफ्तार, टिफिन बम समेत अन्य सामग्री भी बरामद

Supermodel Gigi Hadid Arrested : जीजी हदीद और उनके दोस्तों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें प्रिजनर डिटेंशन सेंटर ले जाया गया था। जिसके दो दिन बाद यानी 12 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनपर 1000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया था।

हाालंकि, कोर्ट ने जीजी पर कोई भी आरोप तय नहीं किए। जीजी हदीद के पास जो गांजा था उसे न्यूयॉर्क से मेडिकल लाइसेंस के तहत खरीदा गया था। साल 2017 के बाद से मादक पदार्थ का ग्रैंड केमैन में इस्तेमाल भी कानूनी तौर पर बैन है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *