Live Khabar 24x7

सूरजपुर : बंद खादान में कोयला चोरी गए युवक पर चट्टान गिरने से मौत, 48 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

February 28, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

सूरजपुर। विश्रामपुर एसईसीएल खदान में अवैध कोयला उत्खनन करने के दौरान युवक की चट्टान गिरने से मौत हो गई। युवक सुरंग बनाकर कोयला चोरी करने गया था। इसी बीच युवक पर चट्टान धसकने से सुरंग में फंस गया। जिसके बाद से एसईसीएल और डीडीआरफ की संयुक्त टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पिछले 48 घंटे से रेस्क्यू कार्य जारी है। एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर के ओल्ड जयनगर 3/4 खदान की घटना है। एसईसीएल विश्रामपुर का मामला है।

RELATED POSTS

View all

view all