सूरजपुर : लापता बच्चे का टुकड़ों में मिला शव, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

 

सूरजपुर : जिले में एक महीना पहले लापता हुए 10 साल के बच्चे के शव का अवशेष मिला है। आक्रोशित लोगों ने पड़ोसी दुकान में घुसकर की पिटाई की और सड़क किनारे खड़ी आरोपी की कार में तोड़फोड़ किया। हालांकि पुलिस की समझाईश के बाद क्षेत्र के लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

पूरा मामला सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र में 29 जनवरी को रिशु कश्यप नाम का 10 साल का बच्चा गायब हो गया था। रिशु घर से अपने पिता के होटल जाने के लिए निकला था, तभी रास्ते से वो गायब हो गया। सूचना के बाद से पुलिस लगातार रिशु को तलाश कर रही थी। हालांकि पुलिस के हाथों कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रतापपुर के रहने वाले विशाल ताम्रकार और शुभम सोनी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस की सख्ती के बाद आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

सामने आया है कि 29 जनवरी को अपने पिता के होटल जानें के लिए रिशु घर निकले था। इसी दौरान वह गायब हो गया था। तब से पुलिस लगातार रिशु के तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पा रहा था। पुलिस ने सन्देह के आधार पर प्रतापपुर के रहने वाले विशाल ताम्रकार और शुभम सोनी से जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। दोनो आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने रिशु के शव के टुकड़े को जंगल से बरामद कर लिया।

पुलिस को आरोपियों के बताए जगह पर गई तो उन्हें जंगल से रिशु के शव के टुकड़े बरामद हुए। इधर, इस बात की जानकारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोपियों के कार में तोड़-फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *