Live Khabar 24x7

सूरजपुर : स्वास्थ्य मंत्री का निरीक्षण नहीं प्रचार कार्यक्रम, कांग्रेस प्रवक्ता ने अस्पताल में फ्लेक्स लगाने पर साधा निशाना

January 17, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

सूरजपुर। जिला अस्पताल में लगे स्वास्थ्य मंत्री और जिला भाजपा नेताओं के फ्लेक्स के ऊपर कांग्रेस प्रवक्ता रामकृष्ण ओझा ने तंज कसते हुए कहा की यह भाजपा का प्रचार तंत्र है। भाजपा पूरी तरह से प्रचार के मूड में है। किसी भी तरह के विकास कार्यों से या अस्पताल का निरक्षण उद्देश्य नहीं रहा।

यह स्वास्थ्य मंत्री और जिला अध्यक्ष के प्रचार का कार्यक्रम था। भाजपा प्रचार की राजनीती पर चल रही है। किसी भी प्रकार से जनता के हित, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार या शिक्षा के विस्तार नहीं है। ना ही कोई योजना है भाजपा के पास इसलिए प्रचार तंत्र चल रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all