सूरजपुर : भूमि का सीमांकन करने गए पटवारी के साथ मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर पटवारी संघ
February 28, 2024 | by livekhabar24x7.com
सूरजपुर : सूरजपुर के कमलपुर गांव में सीमांकन के दौरान पटवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया। मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटवारी संघ ने कलम बंद आंदोलन करते हुए कोतवाली थाना के सामने धरने पर बैठ गए हैं।
इससे पूर्व पटवारी संघ ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपते हुए दो दिवस में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी, जिसमें कहा गया था की गिरफ्तारी नहीं होने पर कलम बंद आंदोलन किया जाएगा। अब कार्रवाई नहीं होने पर पटवारियो ने आंदोलन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को कमलपुर गांव में सीमांकन करने गए हल्का पटवारी मोती सिंह ठाकुर के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दिया और खसरा पंचशाला को भी फाड़ दिया। इस घटना की रिपोर्ट हल्का पटवारी द्वारा उच्चाधिकारियों को देते हुए कोतवाली में दर्ज कराया, मगर घटना के आठ दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
बताया गया कि घटना के बाद पटवारी को फोन से धमकी भी मिल रही है, जिससे पटवारी में भय का माहौल है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पटवारी संघ ने कलम बंद आंदोलन पर जाने का निर्णय लिया है और कोतवाली थाना के सामने टेंट लगाकर धरना पर बैठे गए।
RELATED POSTS
View all