Live Khabar 24x7

सूरजपुर पुलिस की स्पेशल टीम की कार्यवाही, 7 लाख नगदी समेत दो कार जब्त

February 4, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG Breaking

 

सूरजपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस प्रशासन शान्ति और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में जुआं-सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की है। सूरजपुर जिले में पुलिस को एक जुआ अड्डा के बारे में जानकारी मिली थी। मुखिबर के बताए गए ठिकानों पर पुलिस की टीम ने दबिश दी और 42 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम ने मौके से 2 कार और 7 लाख रुपए नगद भी जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बसदई चौकी के शिवप्रसाद नगर का है, जहां पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में जुआ का खेल चल रहा था। वहीं पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शिवप्रसाद नगर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप परिसर के रूम में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ने मौके से 6 लाख 51 हजार नगदी सहित 2 कार जप्त की है। वहीं, सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all