Live Khabar 24x7

सूरजपुर : बंशीपुर गांव में सर्व समाज सामूहिक विवाह, 101 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न

March 1, 2024 | by livekhabar24x7.com

सूरजपुर

 

सूरजपुर – जिले के बंशीपुर गांव में सर्व समाज सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जहां सरगुजा आयुक्त जीआर चुरेंद्र के पहल से इस सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे 101 जोड़ो का सामाजिक रीति रिवाज से विवाह कराया गया।

जहां आदिवासी बाहुल्य सूरजपुर जिले में दहेज प्रथा, खर्चीली विवाह जैसे कुरुतियो को रोकने के लिए सर्व समाज सामूहिक विवाह समिति के द्वारा यह वैवाहिक कार्यक्रम बीते चार वर्षों से किया जा रहा है। ऐसे में सरगुजा कमिश्नर भी वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत कर 101 वर वधुओ को आशीर्वाद देते नजर आए।

RELATED POSTS

View all

view all