Live Khabar 24x7

Surya Grahan 2024 : आज रात लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां-कहां दिखेगा नजारा, और क्या है सही समय?

October 2, 2024 | by Nitesh Sharma

surya grahan

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। Surya Grahan 2024 : साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 2 अक्टूबर 2024 को लगाने वाला हैं। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जो दुनियाभर के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

बता दे कि साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा।

Read More : CG Weather : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर समेत कई इलाकों में होगी झमझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सूर्य ग्रहण का समय
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर 2024 रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी।

सूर्य ग्रहण 2024 सूतक काल
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। अगर ग्रहण भारत में दिखाई देता, तो सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है।

RELATED POSTS

View all

view all