Live Khabar 24x7

सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया की बढ़ी मुश्किलें ! आयकर विभाग ने भोपाल कोर्ट में पेश की रिट

June 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। आयकर विभाग ने भोपाल कोर्ट में एक रिट पेश किया है। आयकर विभाग का यह रिट नई धाराओं के साथ पेश है और इसमें उन सभी के नाम बतौर अभियुक्तों दर्ज हैं जिनमें से अधिकांश इस समय ईडी की कार्रवाई की वजह से रायपुर सेंट्रल जेल में हैं। इसमें कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया के नाम शमील हैं।

Read More : Rakesh Master Passed Away : कोरियोग्राफर राकेश मास्टर का निधन, 53 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, इंडस्ट्री में शोक की लहर

 

इस रिट में केवल सूर्यकांत और सौम्या का ही नाम नहीं है, बल्कि कई अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं। यह रिट आयकर विभाग ने दायर किया है। परिवाद का आधार वह डायरी है जिसे सूर्यकांत तिवारी से आयकर विभाग ने हासिल किया था।

रिट में आयकर एक्ट. 277, और, 181,193,196,200,420,120 बी के उल्लंघन के प्रभावशील होने की बात है। इस परिवाद में सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी,सुनील अग्रवाल समेत क़रीब करीब उन सभी के नाम हैं जो कि आज केंद्रीय जेल रायपुर में इस मामले में गिरफ़्तार हैं।

RELATED POSTS

View all

view all