Live Khabar 24x7

Suspend : दो जेल प्रहरियों को किया गया निलंबित, डकैत फरार मामलें में हुई कार्रवाई

November 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

दुर्ग। Suspend : समृद्धि ज्वेलर्स में गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी आज जिला अस्पताल से फरार हो गया. जिसके बाद जेल अधीक्षक ने निलंबन की कार्रवाई की है. जिला अस्पताल से फरार कैदी मामले में दो जेल प्रहरियों को जेल अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है.

हत्या और लूट के मामले में जेल में बंद कैदी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था. इस दौरान बंदी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर जेल प्रहरी राजू वर्मा और गीता प्रसाद खूंटे को जेल अधीक्षक आरआर राय ने निलंबित किया है.

बैकुंठपुर जिला वैशाली, बिहार के अनुपम उर्फ अभिषेक झा, हत्या के मामले में जेल में बंद था. आरोपी ने पाटन के समृद्धि ज्वेलर्स में व्यापारी की गोली मारकर हत्या की थी और सोने-चांदी के ज्वेलरी लूटकर भाग निकला था. उसे 302, 394,397, 449,35, एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत 2022 में जेल भेजा गया था.

RELATED POSTS

View all

view all