Suspend : दो नगर पालिका अधिकारी पर गिरी निलंबन की गाज, इस वजह से की गई कार्रवाई
August 2, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Suspend : नगरीय प्रशासन विभाग ने आज दो नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। लापरवाही बरतने पर गौरेला नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकुर पांडेय और नगर पंचायत चंद्रपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहन विश्वकर्मा पर निलंबन की कार्यवाही की गई हैं।
मुख्यमंत्री के घोषणा के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने की शिकायत पर जांच में गौरेला नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकुर पांडेय को सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं नगर पंचायत चंद्रपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहन विश्वकर्मा की ओर से टेबल-कुर्सी और एलईडी लाइट खरीदी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता की शिकायत पर जांच में सही पाए जाने पर निलंबित किया गया है।
Suspend : 20 और 21 अप्रैल 2023 को विभागीय काम-काज की समीक्षा के दौरान नगर पंचायत पेण्ड्रा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी की ओर से सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अवहेलना करने और कार्य को विलंबित करने के प्रयास किए जाने के लिए उत्तरदायी पाया गया है।
Suspend : निलंबन अवधि के दौरान सस्पेंड किए गए दोनों अधिकारी मुख्यालय, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन और विकास क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर रहेगा। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
RELATED POSTS
View all