Live Khabar 24x7

Suspended : 4 प्रधान पाठकों पर गिरी निलंबन की गाज, फर्जी दस्तावेजों के सहारे कर रहे थे नौकरी, DEO ने जांच के बाद लिया एक्शन

June 25, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

कोरबा। Suspended : जिला शिक्षा अधिकारी ने चार प्रधान पाठकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल चार प्रधान पाठकों फर्जी अंक सूची के आधार पर नौकरी करने का आरोप था। जांच के बाद चारों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि निलंबन की कार्रवाई के बाद चारों प्रधान पाठकों के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जायेगी।

जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े का ये पूरा मामला कोरबा विकासखंड का है। बताया जा रहा है कि साल 2007 में कोरबा जनपद द्वारा शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की भर्ती का आवेदन लिया गया था। इस भर्ती प्रकिया में मिनेश कौशिक, विनोद निराला, राम लाल जांगड़े और दिलीप कुर्रे द्वारा कूटरचित 12वीं बोर्ड की सर्टिफिकेट जमा की गयी थी। इस मामले पर 15 साल बाद शिकायत होने पर जिला शिक्षाधिकारी द्वारा जांच का आदेश दिया गया।

RELATED POSTS

View all

view all