Suspended : चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर एक्शन, कलेक्टर ने किया निलंबित
April 23, 2024 | by Nitesh Sharma
जगदलपु। Suspended : चुनाव ड्यूटी अति आवश्यक सेवा है। आचार संहिता तक प्रदेश के कर्मचारी चुनाव आयोग की प्रतिनियुक्ति पर हैं। लिहाजा, किसी तरह की लापरवाही पर कर्मचारियों पर गाज गिरना तय हो जाता है। बावजूद कई जिलों में लगातार कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। लिहाजा तत्काल निलंबन की भी गाज गिर रही है। बस्तर में 3 शिक्षकों को चुनाव कार्य में लापरवाही पर निलंबित किया गया है।
Read More : Suspended : प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक को दिया गया कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे के भीतर देना होगा जवाब, जानें वजह…
चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षा विभाग के 3कर्मचारियों पर छ. ग. सिविल सेवा 1966 नियम 9 के तहत निलंबन की कार्यवाही की गयी है। जानकारी के मुताबिक चुनाव ड्यूटी में बिना बताए गायब रहने पर ये कार्रवाई की गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम ने सख्ती दिखायी है। जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, उसमें प्रधान अध्यापक संजय मिश्रा, प्रधान पाठक रविन्द्र कुमार नाग और व्याख्याता अखिलेश कुमार त्रिपाठी पर की गई कार्यवाही।
RELATED POSTS
View all